गोशन स्कूल में इंग्लिश एवं सोशल साइंस चैम्पियंस को किया सम्मानित।
27 जनवरी, 2025
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के प्रतिष्ठित गोशन स्कूल द्वारा आयोजित इंग्लिश एवं सोशल साइंस चैंपियनशिप में कक्षा-वार टॉप करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश कांडपाल ने बताया कि इंग्लिश एवं सोशल साइंस चैम्पियनशिप हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन दिसम्बर एवं जनवरी माह में किया गया था जिसमें कक्षा 1 से 11वीं तक लगभग 600 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। कक्षा 1 से 11वीं के लगभग 60 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को एक सम्मान समारोह में प्रबंधक डॉ० सुरेश चंद्र जोशी,अध्यक्ष सरोज जोशी एवं प्रधानाचार्य प्रकाश काण्डपाल ने स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रबंधक डॉ० सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से 9 छात्रों ने उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय पिंडारी-ग्लेशियर ट्रैक एवं 1 छात्र ने 7 दिवसीय तैराकी प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया। प्रबंधक ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन सिमरन कौर और कशिश भट्ट ने किया। इस दौरान नीरज जोशी, शिवदत्त जोशी, नवीन शर्मा, मंजु कांडपाल, विजय नागर, पंकज जोशी, हेमा मौनी, रीतिका जोशी, सोनी कांडपाल आदि मौजूद रहे।