नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के माध्यम से 89 शिव जन्मोत्सव मनाया गया।
16 फ़रवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्था के माध्यम से आज नगर में 89 वा शिव जन्म महोत्सव मनाया गया। जिसमें लगभग 244 श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के द्वारा सितारगंज के मुख्य मार्गो से होते हुए एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभा यात्रा में शंकर भगवान की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही, इसके साथ-साथ श्रद्धालु भी भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे शोभायात्रा पुरानी मंडी पहुंची और वहां एक सभा में तब्दील हो गई वहां उपस्थित बी०के० सरोज ने बताया कि हम सभी श्रद्धालु शिव बाबा से अगर कुछ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें प्राप्त हो जाता है इसलिए हम सभी भक्तों को ध्यान मुद्राएं भी बताते हैं प्रजापिता ब्रह्म कुमारी संस्था के श्रद्धालु बी०के० सिंह कार्की ने बताया कि संस्था के मुख्य कार्यकर्ताओं के द्वारा दूसरे भक्तों को बताया जाता है कि आत्मा का परमात्मा से मिलन किस तरह होता है और यह जिम्मेदारी हमारी संस्था में 95% माता को ही दी गई है और माताएं इस कार्य को बेखूबी बड़े ही जिम्मेदारी के साथ निभाती हैं हमारी संस्था के आश्रम व कार्यालय अधिकतर देशों में बने हुए हैं।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह,राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कंसल,बी०के० सिंह कार्की,त्रिलोक अरोरा,सतीश मिगलानी, रेनू गर्ग,अमित,सौरभ अरोरा आदि सैकड़ों शिव भगत मौजूद रहे।