संस्था ने महिला उधमिता विकास कार्यक्रम का किया आयोजन।
16 फ़रवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)बीते शनिवार को संस्था राधा कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापिका रेखा ठाकुर ने की l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमेधा बहुगुणा धर्मपत्नी सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की l संस्था के प्रतिनिधियों ने बुके दे कर एवं सॉल उड़ा कर श्रीमती बहुगुणा का जोरदार स्वागत किया l कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को उनके द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम के प्रमाण पत्र वितरित किए गए l कुछ प्रतिभागियों ने बताया कि उन्होंने प्रशिक्षण के उपरांत अपना स्वयं का व्यवसाय भी शुरू किया है l जिसके लिए उन्होंने संस्था का धन्यवाद किया l श्रीमती बहुगुणा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दी एवं उन्होंने कहा वह महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए पूर्ण सहयोग करेगी l उन्होंने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की l डॉ० रेखा ने बताया कि में आगे भी महिलाओं को उद्यमी बनाने में सहयोग करुगी l डॉ० रेखा ने यह भी बताया कि संस्था के आगे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ड्यूटी सिलाई तकनीकी डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में गांव-गांव जाकर उद्यमिता विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को चलाया जाएगा l संस्थापिका डॉ० रेखा ने श्रीमती सुमेधा बहुगुणा का संस्था के कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया l कार्यक्रम में वार्ड नंबर 6 के सभासद चंदन श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना अरोड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुलोचना रावत, श्रृति विश्वास, प्रेमवती, दीपा सकलानी, गीता गड़कोटी, जानकी कोहली, मुन्नी पांडे, आरती, रागिनी देवी, सरिता, संस्था के प्रतिनिधि पिंकी देवी , राजू ठाकुर , रोशनी श्रीवास्तव, आरती इत्यादि मौजूद रहे। l