सितारगंज में पत्रकारों ने आतंकवाद के खिलाफ फूंका पुतला, शहीद पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि।
28 अप्रैल, 2025
Edit
सितारगंज: (चरन सिंह सरारी): कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों ने मुख्य चौक पर एकत्र होकर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। पत्रकार वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने और आतंकवाद के समूल नाश की मांग की। इस दौरान सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विरोध प्रदर्शन करने वालो में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार शामिल रहे, जिनमें मो.आरिफ, एहसान अंसारी, तनवीर अंसारी, बिट्टू अंसारी, कपिल, चरन सिंह सरारी, अश्वनी दीक्षित, रिम्पी, नवीन भट्ट निराला, गुरनाम सिंह करनावल, अमर सिंह यादव राजेश खन्ना,लाइक अहमद,अनीस रजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।