राजकीय महाविद्यालय सितारगंज में यूथ रेड क्रॉस यूनिट का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित।
28 अप्रैल, 2025
Edit
सितारगंज: (चरनसिंह सरारी) राजकीय महाविद्यालय सितारगंज में यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन यूनिट की सह प्रभारी डॉ. गरिमा जोशी ने रेड क्रॉस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनु रानी बंसल ने सिस्टर नाइटेंगल और मदर टेरेसा के कार्यों को याद करते हुए स्वयंसेवकों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया, जबकि रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. सुधा पाल, यूनिट सदस्य डॉ. प्रज्ञा सिन्हा और डॉ. प्रकाश चंद्र ने रेड क्रॉस के उद्देश्यों और योगदान पर विस्तार से जानकारी दी।इस कार्यक्रम में डॉ. राजविंदर कौर, डॉ. एम.सी. आर्या, डॉ. दुर्गा तिवारी, डॉ. सोहणी और डॉ. अमित लटवाल सहित 30 से अधिक स्वयंसेवक शामिल रहे, जिन्होंने सेवा भावना से कार्य करने का संकल्प लिया।