-->

search ad

शक्तिफार्म क्षेत्र के किसानों की बड़ी मांग – तिलियापुर, दौदा व टैगोर नगर क्रय केंद्रों का गन्ना किच्छा चीनी मिल को ही भेजा जाए, सितारगंज की प्राइवेट मिल पर शोषण के आरोप।

शक्तिफार्म क्षेत्र के किसानों की बड़ी मांग – तिलियापुर, दौदा व टैगोर नगर क्रय केंद्रों का गन्ना किच्छा चीनी मिल को ही भेजा जाए, सितारगंज की प्राइवेट मिल पर शोषण के आरोप।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) शक्तिफार्म क्षेत्र के गन्ना कृषकों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को ज्ञापन सौंपकर जोरदार मांग की है कि तिलियापुर, दौदा व टैगोर नगर क्रय केंद्रों का गन्ना पूर्व की भांति किच्छा चीनी मिल को ही दिया जाए। किसानों का कहना है कि किच्छा चीनी मिल सरकारी होने के चलते वहां किसानों की समस्याओं का समाधान समय पर होता है, भुगतान भी नियमों के अनुसार मिलता है और शोषण की कोई गुंजाइश नहीं रहती। वहीं निजी सितारगंज चीनी मिल पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां उनकी सुनवाई नहीं होती, भुगतान में लापरवाही होती है और कई बार गन्ना तौल में भी पारदर्शिता नहीं रहती। जिला पंचायत सदस्य शिल्पी सिंह व ग्राम प्रधानों ने कहा कि यदि गन्ना जबरन निजी मिल को भेजा गया तो किसानों का भारी विरोध होगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि गन्ना किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शक्तिफार्म क्षेत्र का गन्ना केवल किच्छा चीनी मिल को ही भेजा जाए।ज्ञापन देने वालो में भाजपा नेता अनिरुद्ध राय, मानवेंद्र सिंह, राजेश यादव राजू, वीरेन्द्र प्रसाद ग्राम प्रधान, शिल्पी सिंह सदस्य गुरुग्राम,वीरेन्द्र यादव, राममुरत साहनी, नेबुलाल साहनी, हरिनारायण साहनी, बृजनाथ, रामदेव, रामायण, रामसिंह, टीपू सिंह, काशी मौर्या, सुदेश, सेवाराम, सीताराम, रामकृपाल, रामरूप ,जसवीर सिंह.,मंगत सिंह, जोगा सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन