रक्तदान-स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 884 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन — 104 यूनिट रक्त संग्रह, शाम को हुई भव्य सांस्कृतिक संध्या, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार।
06 अक्टूबर, 2025
Edit
सितारगंज (चरनसिंह सरारी)। रविवार को श्री रामलाल ग्राउंड में रक्तदान समिति के प्रांगण में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर ने इतिहास रच दिया। जनसहभागिता का आलम यह था कि सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ पड़ी। कुल 884 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 104 यूनिट रक्त का सफल संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक हल्द्वानी एवं एसएच हॉस्पिटल सितारगंज की टीमों ने विशेष योगदान दिया। हल्द्वानी ब्लड बैंक की टीम का नेतृत्व प्रकाश सिंह मेहता ने किया, जबकि एसएच हॉस्पिटल की ओर से संदीप ठाकुर ने अपनी टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाई।स्वास्थ्य शिविर में दूर-दराज से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें हल्द्वानी के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. तुषार पांडे, रुद्रपुर प्रभु नेत्रालय के डॉ. मनीष सिंह, सितारगंज के डॉ. प्रवीण सिंघल, डॉ. प्रवीण राय, मुनेंद्र श्रीवास्तव और कुलदीप सिंह यादव शामिल रहे। वहीं नेत्रदान शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी एस.के. मित्तल ने लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक किया और कहा कि “एक नेत्रदान, कई जीवनों में नई रोशनी भर सकता है।”कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति शिवकुमार मित्तल, सुमन राय, पलविंदर सिंह, श्याम सुंदर गोगना, गोपाल सिंह बिष्ट समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था की और शुगर जांच मशीनें भी वितरित की गईं, जिससे जनमानस ने कार्यक्रम की सराहना की।
शिविर के बाद शाम को आयोजित भव्य चैरिटी सांस्कृतिक संध्या ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने किया। मंच पर शानदार नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एंकरिंग एडवोकेट अमित रस्तोगी और आशीष पांडेय ने अपने प्रभावशाली संचालन से समां बांधा।कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिता का आकर्षण चरम पर रहा, जिसमें विजेताओं को क्रमशः ₹5100 (प्रथम), ₹3100 (द्वितीय) और ₹2100 (तृतीय) के नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अध्यक्ष संदीप बिष्ट, संरक्षक पंकज गहतोड़ी, महामंत्री पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोहित बिष्ट, कोषाध्यक्ष संदीप बाबा, मो. आलम, दीपेंद्र सिंघल, शिवम साहू, गोपाल सिंह बिष्ट, नरेश कंसल, सुरेश अग्रवाल, सुरेश जैन, सत्येंद्र दिवाकर, प्रिंस गुप्ता समेत पूरी समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अपार सफलता पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है, और सितारगंज ने आज यह साबित कर दिया कि यहां की जनता समाज सेवा में सदैव अग्रणी है।”