-->

search ad

धान खरीद में धांधली पर भड़के किसान, कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा — बोले, “गूंगी-बहरी सरकार कच्ची आढ़तियों के हाथों बेच रही किसानों का हक”।

धान खरीद में धांधली पर भड़के किसान, कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा — बोले, “गूंगी-बहरी सरकार कच्ची आढ़तियों के हाथों बेच रही किसानों का हक”।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) धान खरीद की धीमी रफ्तार को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला, जब सितारगंज मंडी में मात्र दो क्रय केंद्रों पर ही तौल होती नजर आई, जबकि ब्लॉक में कुल 53 केंद्र स्थापित हैं। इस स्थिति का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय व कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज सिंह ने सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद किसानों के धान बिक्री पोर्टल न खुलना सरकार की मिलीभगत को उजागर करता है। इससे किसानों को मजबूरन अपना धान कच्ची आढ़तियों और राइस मिलों को औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रकृति की मार के बीच किसान दोहरी मार झेल रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो उत्तराखंड किसान कांग्रेस और जिला कांग्रेस के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा और किसी भी मंत्री को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
इधर एस.एम.आई.सितारगंज विनय चौधरी ने बताया कि आज कच्चे आढ़ती में लगभग 20 ट्राली धान मंडी परिसर से राइस मिलरों द्वारा खरीदा गया है।उनके द्वारा यह बताया गया कि सरकारी मानकों से अभी धान में नमी बहुत अधिक होने से क्रय केंद्रों में धान तोलने में दिक्कत आ रही है।उनके द्वारा ये भी कहा गया कि जो छोटे ओर मझले किसान जिनके धान में नमी 17 प्रतिशत तक है वह बगैर टोकन के भी धान हमारे लगे कांटे पर तुलवा सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन