-->

search ad

दीपावली और करवा चौथ की रौनक, भव्य प्रदर्शनी में महिलाओं की उमड़ी भीड़ – पारंपरिक परिधानों, ज्वेलरी और डेकोरेटिव आइटम्स ने खींचा ध्यान।

दीपावली और करवा चौथ की रौनक, भव्य प्रदर्शनी में महिलाओं की उमड़ी भीड़ – पारंपरिक परिधानों, ज्वेलरी और डेकोरेटिव आइटम्स ने खींचा ध्यान।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) त्यौहारों की खुशबू और सजावट की चमक के बीच महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट के विराट हाल में देसी दीवा और संगिनी द्वारा आयोजित भव्य दीपावली एवं करवा चौथ प्रदर्शनी का शानदार आगाज़ हुआ। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल, ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश सिंघल और केएमसी हॉस्पिटल की एमडी डॉ. उपासना अरोरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रदर्शनी में सजे रंग-बिरंगे स्टॉल्स ने आगंतुकों का मन मोह लिया। महिलाओं के पारंपरिक परिधानों, आकर्षक आभूषणों, एम्ब्रॉयडरी साड़ियों, डिज़ाइनर सूट्स, जर्मन सिल्वर आइटम्स, बच्चों की शिक्षा से जुड़ी सामग्रियों तथा दीपावली व करवा चौथ से संबंधित सजावटी वस्तुओं की विशेष श्रृंखला ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण महिलाओं के श्रृंगार और घरेलू सजावट से जुड़ी देशी व पारंपरिक वस्तुएं रहीं, जिनकी खरीदारी के लिए महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। आयोजन की विशेषता यह रही कि स्थानीय महिला उद्यमियों को मंच प्रदान कर उनके उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल द्वारा प्रायोजित इस आयोजन में शहर के कोने-कोने से लोग पहुंचे। आयोजक सीमा सिंघल और नेहा सिंघल ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को त्योहारी खरीदारी का एक ही स्थल पर संपूर्ण अनुभव उपलब्ध कराना है, जहां आधुनिकता और परंपरा का सुंदर संगम दिखाई देता है। उन्होंने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार जताया।इस अवसर पर शकुंतला देवी, इंदु शैली, शिखा जिंदल, कृतिका गर्ग, अपूर्वा गर्ग, सुषमा अग्रवाल, नीलम मित्तल समेत कई प्रतिष्ठित महिलाएं मौजूद रहीं। पूरे दिन चली इस प्रदर्शनी में उत्साह, रौनक और त्यौहार की उमंग देखने लायक रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन