-->

search ad

सितारगंज ने नशे के खिलाफ भरी रणभेरी—2000 बच्चों की ऐतिहासिक मैराथन दौड़, शंखनाद से गूंजा शहर, कैबिनेट मंत्री बहुगुणा बोले–नशे के सौदागरों पर गिरेगी सबसे कड़ी कार्रवाई।

सितारगंज ने नशे के खिलाफ भरी रणभेरी—2000 बच्चों की ऐतिहासिक मैराथन दौड़, शंखनाद से गूंजा शहर, कैबिनेट मंत्री बहुगुणा बोले–नशे के सौदागरों पर गिरेगी सबसे कड़ी कार्रवाई।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आज सुबह नशा मुक्त उत्तराखंड के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बन गया, जब पूरे क्षेत्र में 2000 से अधिक बच्चों ने एक विशाल मैराथन दौड़ में भाग लेकर ऐतिहासिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बेहद अनूठी रही—बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक शंख बजाकर वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। तीन अलग-अलग स्थानों—बमनपुरी, अरविंद नगर और शक्ति फार्म इंटर कॉलेज—से एक साथ ध्वज संकेत के साथ मैराथन दौड़ का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे शहर को जोश और संदेश से सराबोर कर दिया। विजयी प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति हमारी युवा पीढ़ी को विनाश की ओर ले जा रही है, इसलिए राज्य सरकार नशे के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि उत्तराखंड में नशे को जड़ से समाप्त किया जाएगा और जो भी व्यक्ति नशा बेचता या खरीदता पाया गया, उसके खिलाफ तत्काल और सबसे कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से जुड़े किसी भी मामले की जानकारी निडर होकर थाने या संबंधित अधिकारियों को दें। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, सभासद सतीश उपाध्याय, सभासद दीपक गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, खतीब अहमद, फकीर सिंह कन्याल, पलविंदरसिंह औलख,राकेश त्यागी,नवीन भट्ट निराला,सुरेश जैन,आदेश चौहान, भीमसेन गर्ग सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन