-->

search ad

अंकिता हत्याकांड पर सियासत का आरोप: सितारगंज में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पुतला फूंक कर कहा—बिना तथ्य फैला रहे भ्रम।

अंकिता हत्याकांड पर सियासत का आरोप: सितारगंज में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पुतला फूंक कर कहा—बिना तथ्य फैला रहे भ्रम।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सितारगंज में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस संवेदनशील मामले में बिना किसी दबाव के त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया, ठोस और मजबूत साक्ष्य जुटाए तथा उन्हें प्रभावी ढंग से न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई—यह सरकार की नीयत और कार्रवाई दोनों के न्यायप्रिय होने का प्रमाण है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कांग्रेस पर निकृष्ट राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के पास कोई ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य हैं तो वह सड़कों पर बयानबाजी और नारेबाजी करने के बजाय उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे; जनता सच्चाई को भली-भांति समझती है और भ्रामक प्रचार से गुमराह होने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, जिला मंत्री सुलोचना रावत सहित जानकी कोली, मीना अरोड़ा, देवकी देवी, गुरुजीत कौर, बीना साहू, श्रुति विश्वास, मुन्नी पांडे,अमित रस्तोगी, भोला जोशी, सत्येंद्र दिवाकर, सतीश उपाध्याय, ललित सक्सेना, शिवम रस्तोगी, राधेश्याम सागर, अजय गुप्ता, नवीन भट्ट, निराला, राजा कोली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन