-->

search ad

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सितारगंज में दुग्ध उत्पादकों का सम्मान, दूध के दाम ₹2 बढ़ाने की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सितारगंज में दुग्ध उत्पादकों का सम्मान, दूध के दाम ₹2 बढ़ाने की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सितारगंज के श्री रामलीला ग्राउंड में दुग्ध उत्पादक गोष्ठी का भव्य और प्रेरणादायक आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आई महिलाओं, किसानों और दुग्ध उत्पादकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा मैदान उत्सव जैसा नजर आया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा (पशुपालन) शामिल हुए। उनके आगमन पर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों की गूंज के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किसानों और विशेष रूप से दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध के मूल्य में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों और किसानों के चेहरे खिल उठे और पूरे कार्यक्रम में खुशी का माहौल बन गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मातृशक्ति हमारे समाज की सबसे मजबूत आधारशिला है और महिलाओं का योगदान हर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पशुपालन आज महिलाओं के लिए एक सशक्त आजीविका का माध्यम बन रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंक से ऋण सुविधा उपलब्ध करा रही है, ताकि महिलाएं स्वरोजगार और छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर सकें। मंत्री ने गर्व के साथ कहा कि आज देश की महिलाएं सिर्फ घर और परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सेना और सुरक्षा बलों में भी अहम जिम्मेदारी निभाकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य के निर्माण और विकास में महिलाओं के योगदान को भी याद करते हुए कहा कि मातृशक्ति का यह योगदान हमेशा सम्मान के साथ याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और दुग्ध उत्पादकों में खासा उत्साह दिखाई दिया और सभी ने महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन सुखदेव सिंह, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, आदेश ठाकुर, सुमेधा बहुगुणा, उपकार सिंह बल, श्रीमती प्रभा रावत, गोपाल रावत, लक्खा सिंह, साहब सिंह, शिवपाल चौहान, सतीश उपाध्याय, सदफ़ा मलिक, राकेश त्यागी, विजय यादव, धर्मदेव, ईश्वरी प्रसाद, कृष्ण पाल यादव, जया जोशी, दुग्ध संघ के जीएम जीएस मेहता, नवीन भट्ट, निराला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन