-->

search ad

साझेदारी फर्म में 31 करोड़ से अधिक के स्टॉक गबन का आरोप, विधवा महिला ने न्यायालय से लगाई गुहार।

साझेदारी फर्म में 31 करोड़ से अधिक के स्टॉक गबन का आरोप, विधवा महिला ने न्यायालय से लगाई गुहार।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर में एक बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है, जहां वार्ड नं. 3 निवासी वरिष्ठ नागरिक व विधवा मीना जिंदल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी साझेदारी फर्म एम/एस  जी.एल.डी. एग्री फूड्स में करोड़ों रुपये के कथित गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार फर्म में मदन लाल गोयल उर्फ मदन लाल अग्रवाल को वर्किंग पार्टनर बनाकर 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई थी, जबकि स्वयं पीड़िता की 20 प्रतिशत और उनकी बहू श्वेता गोयल की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आरोप है कि वर्किंग पार्टनर होने के कारण मदन लाल गोयल ही फर्म के सभी लेन-देन संभालते रहे और इसी दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा सितारगंज से मिली करीब 25 करोड़ 38 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट के भुगतान में अनियमितता सामने आई। बैलेंस शीट की जांच करने पर फर्म में लगभग 31 करोड़ 80 लाख रुपये के क्लोजिंग स्टॉक, करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक के देनदार और अन्य रकम दर्शाई गई, लेकिन जब पीड़िता ने फर्म में जाकर स्टॉक की स्थिति जानी तो कथित रूप से इतना बड़ा स्टॉक मौजूद नहीं मिला। पीड़िता का आरोप है कि उक्त स्टॉक और फर्म की पूंजी को विपक्षी द्वारा अपनी अन्य फर्म बालाजी इंटरप्राइजेज, सितारगंज तथा निजी खातों में स्थानांतरित कर निजी उपयोग में लिया गया। इतना ही नहीं, जानकारी मांगने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने बैंक, पुलिस, एसएसपी, जिलाधिकारी और यहां तक कि मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली है। मामले को गंभीर मानते हुए पीड़िता ने न्यायालय से थाना सितारगंज को मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश देने की मांग की है।पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन