-->

search ad

भाईचारे और अमन का पैगाम लेकर आई ईद, सितारगंज की ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने अदा की नमाज।

भाईचारे और अमन का पैगाम लेकर आई ईद, सितारगंज की ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने अदा की नमाज।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को पूरे सितारगंज क्षेत्र में खुशियों, भाईचारे और धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां अंबेडकर चौराहा स्थित मुख्य ईदगाह सहित नगर की विभिन्न मस्जिदों में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत और शांति के साथ ईद की नमाज अदा की। किच्छा रोड स्थित रमपुरा वाली मस्जिद में सहवाज खान ने नमाज अदा कराई और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों की ओर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरे क्षेत्र में त्योहार की रौनक दिखाई दी। प्रशासन ने भी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और लगातार निगरानी की जाती रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द व सामाजिक एकता की मिसाल पेश की, वहीं मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तानों और विभिन्न दरगाहों पर पहुंचकर अपने बुजुर्गों की मगफिरत और समाज की भलाई के लिए दुआ करते नजर आए। ईद के मौके पर घर-घर में सेवईं, खजला और अन्य पारंपरिक पकवान बनाए गए तथा बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि रस्तोगी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सरफराज राजू सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने क्षेत्रवासियों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बबलू हसन, रईस अंसारी, सभासद रेहान अंसारी, मुशीर अहमद लारी, शाहनवाज, डॉ. मोहम्मद असलम, मोहम्मद अकरम, अनवर सलमानी, हसनैन मलिक, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद हिलाल, रजा अदनान, मोइन अहमद, असलम अंसारी, इफ्तिखार हुसैन, राजा अंसारी, इमरान अंसारी, कासिम मलिक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे दिन क्षेत्र में ईद की खुशियां और आपसी प्रेम का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन