-->

search ad

सितारगंज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, समर्थ पोर्टल पर 30 मई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन।

सितारगंज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, समर्थ पोर्टल पर 30 मई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि कला संकाय में 480, विज्ञान संकाय के जेडबीसी (बायो) ग्रुप में 80, मैथ्स ग्रुप में 80 तथा वाणिज्य संकाय में 160 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 01 मई से प्रारंभ कर दी गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। महाविद्यालय कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध है, इसलिए विषयों का चयन विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित ग्रुप प्रणाली के अनुसार ही किया जाएगा। कला संकाय में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, शिक्षाशास्त्र एवं समाजशास्त्र जैसे प्रमुख विषय उपलब्ध हैं, जबकि विज्ञान संकाय के जेडबीसी ग्रुप में प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान तथा मैथ्स ग्रुप में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित विषयों में अध्ययन की सुविधा दी जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी प्रवेश मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल समर्थ एडमिशन पोर्टल⁠� पर आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन