प्रधान संघ के शिष्ठमण्डल ने मुख्यमंत्री से मिलकर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर की माँग ।
मुख्यमंत्री ने पंचायती राज सचिव को शिष्ठमण्डल से वार्ता करने को तत्काल किया निर्देशित ।
7 माँगो पर बनी सहमति 15 दिनों में होगी आधिकारिक घोषणा
नानकमत्ता: (ब्यूरो) पंचायती राज सचिव व मुख्यमंत्री उत्तराखंड से प्रधान संघ के अध्यक्ष भास्कर सम्भल की अगुवाही में शिष्ठमण्डल ने मुलाकात कर 12 सूत्रीय माँग पत्र देकर निस्तारण की प्रधान संघ ने मांग की । आज प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्भल ने बताया कि 18 जुलाई को देहरादून में पंचायती राज सचिव हरीश चंद्र सेमवाल के साथ उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बधाई दी और कुमाउँनी टोपी पहनाकर सम्मान किया और साथ ही 12 सूत्रीय माँग पत्र सौपकर शीघ्र निस्तारण करने की माँग की । वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायती राज सचिव को तत्काल प्रधान संघ से वार्ता करने को निर्देशित किया, पंचायती राज सचिव हरीश चंद्र सेमवाल से प्रधान संघ के शिष्ठमण्डल से वार्ता कर 12 सूत्रीय माँगो पर विचार किया । लेकिन सहमति 7 माँगो पर ही बन सकी वही पंचायती राज सचिव ने प्रधान संघ से विस्तृत रिपोर्ट बनाने और अधिकारी घोषणा करने के लिए 15 दिन का समय मांगा तथा उसका लिखत आश्वासन संगठन को उपलब्ध करवाया और वही पंचायती राज मंत्री ने प्रधान संगठन को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के भृमण दौरे के बाद सहमति बनी 7 माँगो की अधिकारी घोषणा कर दी जायेगी। वही प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्भल ने कहा कि सरकार ने 15 दिनों में 7 माँगो को पूरा करने का आश्वासन दिया है अगर सरकार ने अब भी सहमति बनी 7 माँगो को पूरा नही किया तो रणनीति बनाकर उग्र आंदोलन किया जायेगा।मिलने वाले शिष्ठमण्डल में प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्भल, मनोहर आर्य, प्रताप रावत, मीनू क्षेत्री, देवेंद्र भंडारी, पुष्पा रावत आदि प्रधान संघ के पदाधिकारी शामिल रहे ।