-->

search ad

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ मोदी का पुतला दहन किया

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ मोदी का पुतला दहन किया



नानकमत्ता: (ब्यूरो) बढ़ती महंगाई को लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला प्रदेश प्रभारी के अगुवाई में नगर के मुख्य चैराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका । कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना के आवास में एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन कर नगर के मुख्य चैराहे पर प्रदेश प्रभारी परविंदर सिंह छीना की अगुवाई में केंद्र में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया । महिला प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर छीना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहां है कि बढ़ते पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, घर के राशन की कीमतें आसमान को छू रही है। जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है । बढ़ती महंगाई से देश में हाहाकार मचा हुआ है, गरीब परिवार को घर चलाना मुश्किल हो गया है । मगर केंद्र में भाजपा की सरकार गूंगी बहरी होकर सब देख रही है। मोदी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है । आगामी चुनाव में देश की भोली-भाली जनता ने अब भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है । देश की भोली-भाली जनता आगामी चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। छीना नहीं विधायक प्रेम सिंह राणा पर भी निशाना साधा कहां है कि नानकमत्ता विधानसभा की जनता त्रस्त हो चुकी है गांव- गांव में सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है । नानकमत्ता की विधानसभा का विकास का पहिया पूरी तरह से ठप है । गांव की जनता सड़कों पर उतर कर विरोध कर रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर एकजुट होने को कहा । आगामी 2022 के चुनाव में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी । इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर छीना, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, नगर अध्यक्ष पूजा अरोरा, खटीमा के पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, नगर पंचायत के चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, डाॅ कुलवंत सिंह, साधु सिंह नामधारी, छिंदर सिंह, सतनाम सिंह निक्कू, निशिकेत भट् विजेंदर सिंह, सतपाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन