अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक हुई समपन्न
नानकमत्ता:(ब्यूरो) अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक नानकमत्ता दीवान हाल में गुरनाम सिंह की अगुवाई में संपन्न हुई । बैठक में भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर शौक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई । वही बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 जुलाई को किसानों का जत्था गाजीपुर बॉडर पर जायेगा और वहाँ पर दफ्तर व अन्य व्यवस्थाओ को बनाया जायेगा । और बैठक में मोदी सरकार की बेतहासा मूल्य वृद्धि पर भी चर्चा की गई । कहा गया कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सरसो तेल आदि आसमान छूती कीमतों पर आमजन में रोष व्याप्त है जिसको देखते हुए सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल अंकुछ लगाने की माँग की गई और साथ ही उत्तराखंड की सड़कों की बदहाली हालत पर चिंता जताते हुए किसानों ने कहा कि आंदोलन कर रहे किसान संगठन सरकार पर दबाव बनाये और सरकार तत्काल सड़कों को दुरूस्त करने की मांग करेंगे । बैठक में गुरनाम सिंह, मनखुशी सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह राणा, जीवन सिंह, गुरदीप सिंह, प्यार सिंह, खड़क सिंह, निशान सिंह, सुखविंदर सिंह, जगजीत सिंह, अम्रत पाल सिंह, सिमरन पाल सिंह, बलवीर सिंह, हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह आदि सहित दर्जनों किसान शामिल रहे ।