-->

search ad

तलवार से हमले के आरोप में वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा

तलवार से हमले के आरोप में वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा


 

हमले के बाद से आरोपित चल रहा था फरार

नानकमत्ता: (ब्यूरो) तलवार से हमले और मारपीट के आरोप में वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा । गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नानक सागर डेम बऊली साहिब के पास से आरोपित ग्राम नौगजा निवासी सिंगारा सिंह पुत्र इंदर सिंह को गिरफ्तार कर आरोपित की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई तलवार को बरामद कर लिया । पुलिस ने आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश किया जहा से उसे न्यायलय से जेल भेज दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार छह जुलाई को आरोपित ने ग्राम नौगजा माया कौर पत्नी मलकीत सिंह के घर में घुसकर स्वजनों से गाली गलौच वा मारपीट की थी । हमले में माया कौर के पुत्र बिट्टू की बाए हाथ की एक अंगुली कट गई थी । जिसके बाद स्वजनों ने हमले में घायल युवक का मेडीकल करा थाने में तहरीर सौंपी थी । आरोपित को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक नवीन बुधानी, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह, प्रकाश आर्या आदि शामिल थे ।



विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन