-->

search ad

पुलिस ने चोरी के टुल्लू पंप के साथ दो को दबोचा

पुलिस ने चोरी के टुल्लू पंप के साथ दो को दबोचा



नानकमत्ता: (ब्यूरो) पुलिस टीम ने खेत से टुल्लू पंप चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरो को धर दबोचा । थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की 15 जुलाई को ग्राम टुकड़ी निवासी जसवीर सिंह पुत्र फोजा सिंह के खेत से रात्रि के समय किलोस्कर कंपनी का टुल्लू पंप चोरी हो गया था । जिसकी रिपोर्ट अगले दिन खेत मालिक ने अज्ञात चोरो के खिलाफ नानकमत्ता थाने में दर्ज कराई थी । पुलिस ने चोरो के खिलाफ कारवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम टुकड़ी निवासी लखविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वा सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र खजान सिंह को सुनखरी चौराहे के पास से पकड़ लिया और पूछताछ की पुछताश में दोनो ने टुल्लू पंप चोरी करने की बात को स्वीकार कर लिया । जिसके बाद पुलिस ने दोनों चोरो की निशानदेही पर चोरी किए गए टुल्लू पंप को बरामद कर लिया । पुलिस ने दोनों चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर माननीय न्यायलय में पेश किया जहा से उन्हें जेल भेज दिया । क्षेत्र में पुलिस की चोरी की घटना को जल्द अनावरण करने पर क्षेत्र में खूब प्रशंशा भी मिल रही है । खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक जगत सिंह भंडारी, काo ललित नेगी, नरेंद्र रौतेला आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन