दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था।
नानकमत्ता:(ब्यूरो) शुक्रवार को दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दिल्ली के अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के कोऑर्डिनेटर तरविंदर सिंह मारवाह ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक कर अरदास की । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री तरविंदर सिंह मारवाह का स्वागत करते हुए फूल माला एवं सरोपा भेटकर सम्मानित किया । श्री तरविंदर सिंह मारवाह ने बताया कि रुद्रपुर व हर विधानसभा में किसानों की हर समस्या का समाधान कराएंगे उन्होंने कहा कि किसानों को संयुक्त किसान मोर्चा में जोड़ कर ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने के लिए आवाहन करने निकले हैं । जिसकी शुरुआत नानकमत्ता से कर रहे है । उन्होंने कहा कि अब किसानों की मांगों को सरकार को शीघ्र मान ही लेना चाहिए कि किसानों की मांगे सरकार स्वीकार करें कृषि कानून को सरकार वापस ले । मारवाह ने कहा कि हम किसानों की हर समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे किसानों से मिले और उनकी समस्याओं को भी सुना । श्री मारवाह तमाम किसानों से मिले तथा श्री मारवाह सितारगंज व रुद्रपुर एवं विभिन्न विधानसभाओं में जगह जगह से किसानों से संपर्क किया । ज्ञात रहे श्री तरविंदर सिंह मारवाह जो कि नई दिल्ली जगतपुरा से चार बार विधायक रहे हैं व पार्लिमेंट में सेक्रेटरी रहे । और अपनी इच्छा शक्ति के बलबूते पर सबकी मदद करने के लिए तत्पर रहे हैं। उनके साथ एशियन वर्ल्ड चैंपियन राजीव चौधरी, रवि राठी, परमेंद्र सिंह ढिल्लों, हिमांशु शुक्ला, अमन चौधरी ,तनवीर विर्क,जोगेन्दर सिह सहारा,राजन चौहान आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
