उत्तराखंड बॉर्डर पर करोना जांच कराने को लेकर पुलिस कर्मियों और संगत के बीच तीखी नाक झोख
27 जुलाई, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) गुरुद्वारा नानकमत्ता में आयोजित सभा में शामिल होने के लिए यूपी से पहुंचे सिख संगत ने बॉर्डर पर आरटीपीसीआर जांच कराने को लेकर पुलिस कर्मियों से तीखी नोक झोंक हो गई । इस दौरान पुलिस के रोकने पर सिख संगत और भाकियू के लोग जांच नहीं कराने पर अड़े रहे । और संगत बिना जांच कराए बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ गई । मंगलवार को नानकमत्ता गुरुद्वारा सभा में शामिल होने यूपी से भारतीय सिख समाज संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क की अगुवाई में पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर, खुटार, लखनऊ, पलिया, पूरनपुर, शेरामऊ, गोला गोकरण नाथ आदि जगहों से करीब पांच सौ लोग वाहनों से हल्दी घेरा बॉर्डर पहुंचे । मिल मझौला सत्रहमील पुलिस और 31 एफ बटालियन ने आरटीपीसीआर जांच के लिए उन्हें रोका । इस पर सिख संगठन आरटीपीसीआर जांच नहीं कराने को लेकर बॉर्डर पर ही धरने पर बैठ गए । इस दौरान बार्डर पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लग गया । और इसके बाद कुछ लोगों ने नारेबाजी कर पुलिस से धक्का-मुक्की कर बैरिकेडिंग हटा दिया । सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी । हंगामा बढ़ने पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ मनोज कुमार ठाकुर, तहसीलदार यूसुफ अली ने किसान संगठन व सिख संगत के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुनी और वह लोग बिना जांच कराए आगे बढ़ गए । बॉर्डर पर एसआई होशियार सिंह, एसआई खीमानन्द कापड़ी, कांस्टेबल हरेंद्र थापा, दिनेश पपोला, विपिन कुमार, देवेंद्र सिंह, गौरव तोपवाल, शहनवाज अंसारी मोहसिन आदि शामिल थे ।