-->

search ad

ढाबे में फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार।

ढाबे में फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार।

सितारगंज:(चरन सिंह सरारी) पिछले साल 1अक्तूबर 2023 को सतेन्द्र सिंह पुत्र सन्तोख सिंह निवासी ग्राम दडहा थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर कहा था। कि 30 सितंबर 2023  की रात्रि समय करीब साढ़े दस बजे दर्जनभर आरोपियों द्वारा वादी को जान से मारने की नियत से उसके व उसके साथी मोहर सिंह के उपर अन्धा धुन्ध फायरिंग की है।  जिससे उसे तथा उसके साथी मोहर सिंह तथा ढाबे में बैठे अन्य लोगों को पायरिंग के छर्रे लगने से कुछ लोग घायल हो गए है। जिसपर पुलिस ने एफआईआर स०-315/2023 धारा-307/504 भा०द०वि० के अंतर्गत आरोपी सरबजीत सिंह विर्क व अन्य अज्ञातो  के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस विवेचना में 3 अक्टूबर 2023 को आरोपी सतविन्दर सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुरबचन सिंह निवासी ग्राम कनेठी थाना बहेडी जिला बरेली उत्तर प्रदेश, आरोपी चंचल सिंह उर्फ सोनू गंजा पुत्र राज सिंह निवासी मकरौई थाना बहेडी जिला बरेली, आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी कहलो पुत्र निर्मल सिंह निवासी देवीपूरा खेमपुर थाना विलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बल्ली  पुत्र शमशेर सिंह निवासी पहाडगंज रूद्रपुर ,आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गगन रतनपुरिया पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी वीरूनगला किच्छा ,आरोपी विजय यादव पुत्र होरी लाल निवासी किच्छा , आरोपी जगदीश उर्फ जग्गू पंडित पुत्र विनोद कुमार व आरोपी राहुल पुत्र अज्ञात  पता अज्ञात सहित दरजनभर आरोपी प्रकाश में आए थे। 
बेखौफ बदमाशों द्वारा सार्वजनिक स्थान व भीडभाड वाले स्थान पर अन्धा-धुन्ध फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा किया गया और वादी को जान से मारने की कोशिश जैसी संगीन घटना की गयी थी जिससे ढाबे पर बैठे अन्य लोगों को भी फायरिंग के दौरान छर्रे लगे थे। आज मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर ने कोतवाली सितारगंज में पहुंचकर बताया कि एक आरोपी सरबजीत सिंह वर्क को 6 अक्तूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था।उसके बाद दूसरे आरोपी चंचल सिंह उर्फ सोनू गंगा को 12 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था।तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्प कहलो को 30 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था , चौथे आरोपी विजय यादव  को 15 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जैल भेजा गया था। जबकि इस मुकदमें में एक आरोपी सतविन्दर सिंह उर्फ सोनू कनैटी को  माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से गिरफ्तारी स्टे प्राप्त हुआ था, 4 फरवरी 2024 को पांचवे आरोपी गगनदीप संह उर्फ गगनरतन पुरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा मुकदमे में वांछित छठे आरोपी बलजिन्दर सिंह उर्फ बल्ली व सातवे आरोपी जगदीश पंडित के माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र प्राप्त किया गया । बीते सोमवार 19 फरवरी 2024 को आठवे आरोपी 21 वर्षीय  जगदीश उर्फ जग्गू पण्डित पुत्र स्व० विनोद कुमार निवासी माधव पुर थाना बहेड़ी जिला बरेली को मुखबिर की सूचना पर हल्दुआ –मनकरा तिराहा सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे में प्रकाश में आये अन्य फरार आरोपी बलजिन्दर सिंह बल्ली पुत्र शमशेर सिंह निवासी  पहाडगंज रूद्रपुर की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिशैं दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी कर मुकदमें का सफल निस्तारण किया जायेगा । गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी कहलो के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल,व०उ०नि० हरविन्दर कुमार,
उ०नि० सुरेन्द्र सिंह बिष्ट   चौकी प्रभारी सरकडा,का० विनित कुमार,
का० बलवन्त सिंह,का० भूपेन्द्र आर्या आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन