विदेश में गलत ब्यानबाजी करने पर सिक्खों ने नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी का फूका पुतला।
15 सितंबर, 2024
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर के मुख्य चौराहे पर दर्जनों सिक्खों ने कांग्रेस पार्टी के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में गलत ब्यानबाजी करने को लेकर राहुल गांधी का पुतला फूका।उनका कहना था कि राहुल गांधी विदेश में कहता है कि भारत में सिक्ख कोम सुरक्षित नहीं है।हम कहते है कि मोदी के राज्य में सिक्ख समाज पूरी तरह सुरक्षित है। हमे किसी प्रकार का कोई डर भाजपा सरकार में नही है।बल्कि कांग्रेस सरकार में इंद्रा गांधी ने पहले जरनेल सिंह भिंडारा वाले संत को अपने गले लगाया और फिर उसे खत्म करने के लिए सिक्खों के तीर्थ स्थान श्रीअमृतसर में गोली बारी की गई।ओर राजीव गांधी ने सिक्खों को 1984 के दंगो में सरेआम सिक्खों के गले में टायर डलवाकर जलाया और सरेआम कत्लेआम कराया।जब से भाजपा सरकार भारत में सत्ता में आई है।तबसे सिक्ख समाज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है।जब कि कांग्रेस सरकार के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश में गलत ब्यानबाजी करके विदेश के सिक्खों को भड़काने का काम कर रहे है।जो सिक्ख समाज बिल्कुल बर्दास्त नही करेगा।हम इसी ब्यानबाजी की घोर निन्दा करते है।ओर आगे ऐसी ब्यानबाजी न करने की चेतावनी देते है।पुतला फूकने वालो में गुरदीप सिंह दीपा,प्रेम सिंह टूर्ना,मंजीत सिंह ज्ञानी,सुखदेव सिंह,मलकीत सिंह, मनिन्दर सिंह,प्रीतम सिंह,सतनाम सिंह,छिंदर सिंह,राजपाल सिंह,महेंद्रपाल सिंह सहित दर्जनों सिक्ख शामिल रहे।