नानकमत्ता अग्रवाल महासभा के महेश गोयल अध्यक्ष मनोज गर्ग बने महामंत्री।
28 सितंबर, 2024
Edit
नानकमत्ता: (चरनसिंह सरारी) उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष महेश मित्तल ने नानकमत्ता अग्रवाल महासभा की नवीन पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र बाटे। नानकमत्ता अग्रवाल समाज के सिरमौर कृष्ण बिहारी अग्रवाल के कार्यालय नानकमत्ता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष महेश मित्तल ने नवनियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष पद पर महेश गोयल और महामंत्री पद पर मनोज गर्ग व कोषाध्यक्ष पद पर अशोक गोयल को मनोनीत पत्र दिये व समाज को संगठित कर महाराजा अग्रसेन महाराज के आदर्शों को अपनाने व संगठन को मजबूत करने के लिए कहा गया। नवनियुक्त अध्यक्ष महेश गोयल ने कहा कि जल्दी ही शेष पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा और महाराजा अग्रसेन महाराज जी की जयंती को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश मित्तल, कृष्ण बिहारी अग्रवाल,छगन लाल अग्रवाल,राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री उमेश अग्रवाल,मुकेश गोयल,प्रमोद अग्रवाल,शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।