-->

search ad

सितारगंज पुलिस का शिकंजा कसता, अवैध तमंचा-कारतूस संग पीलीभीत निवासी आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज।

सितारगंज पुलिस का शिकंजा कसता, अवैध तमंचा-कारतूस संग पीलीभीत निवासी आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उधमसिंहनगर जनपद में अपराधियों की धरपकड़ व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “नशा मुक्त देवभूमि” के तहत सितारगंज कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने नकटपुरा चौराहे पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोचा। तलाशी में आरोपी की पहचान समीर पुत्र सगीर अहमद निवासी निसरा, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत (उ0प्र0), उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई, जिसके कब्जे से पुलिस ने 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या-321/2025 धारा-25(1ख)क आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी छानबीन कर रही है, ताकि उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया जा सके। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. कैलाश देव, का. चन्द्र प्रकाश व का. किरन मेहता शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध हथियारों, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस सफल गिरफ्तारी से स्थानीय क्षेत्र में पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश गया है और अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन